HOLI 2024: देशभर में होली की धूम मची हुई है | इस बीच इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है। होली फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 24 मार्च रविवार को जलाई जाएगी। रात्रि 10:50 बजे के बाद ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा। वैसे इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा के कारण चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा-HOLI 2024
भद्रा भगवान सूर्य की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं। पंचांग शुद्धि में भद्रा का विशेष महत्व है। यह अक्सर अशुभ होता है. ज्योतिष में पंचांग तिथि, वार, योग, नक्षत्र और कारण से बनता है। इसमें से सातवें करण विष्टि का नाम भद्रा है। यह सदैव गतिशील रहता है। वैसे तो भद्रा का अर्थ सौभाग्य लाने वाला होता है, लेकिन इस अर्थ के विपरीत विष्टि या भद्रा करण में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। वैसे तो भद्रा लगभग हर पूर्णिमा को आती है।
ये भी पढ़े :Air cooler: गर्मियों में एसी के छक्के छुड़ाने आ गया..! थॉमसन एयर कूलर शानदार लुक के साथ
यह उपछाया ग्रहण है इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1200 से ज्यादा स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी | पुरोहितों का कहना है कि होलिका दहन रवि, बुधादित्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा। अगले दिन 25 मार्च को होली खेली जाएगी. इस दौरान 24 को व्रत और 25 को स्नान दान पूर्णिमा रहेगी। होली के दिन खरमास भी समाप्त हो जाएगा….!
ये भी पढ़े :Mehndi Design: इस होली अपने हाथों पर लगाएं मेहंदी का खुबसुरत डिजाईन