Bharat Jodo Nyay Yatra में 6 मार्च तक शामिल रहेंगे कमलनाथ

By News Desk

Published on:

Bharat Jodo Nyay Yatra में 6 मार्च तक शामिल रहेंगे कमलनाथ

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ मध्य प्रदेश से निकलते हुए राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ न्याय यात्रा’ में हिस्सा लेंगे। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि कमल नाथ 2 मार्च को ग्वालियर पहुंचेंगे। उसके बाद 6 मार्च तक यात्रा में शामिल होंगे।

2 मार्च को मध्य प्रदेश में Bharat Jodo Nyay Yatra

यह यात्रा 2 मार्च को पड़ोसी राज्य राजस्थान से मुरैना होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। 6 मार्च को राजस्थान में पुनः प्रवेश करने से पहले ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Also Read : 2024 MotoGP सीज़न जल्द शुरू, जानिए कब और कहाँ होगा

जनता से कमलनाथ ने यात्रा में शामिल होने की अपील

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हमारे नेता राहुल गांधी अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करने के लिए पूरे देश में सड़कों पर उतरे। ”मैं मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस के बहादुर कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हों। राहुल गांधी की ताकत और साहस का साथ दें। आप और मैं मिलकर इस महान अभियान को खत्म करेंगे”।

Leave a Comment