Mahindra ने मार्केट में लॉन्च कर दी XUV 3XO SUV, देखें वेरिएंट बेस कीमत

By News Desk

Published on:

Mahindra ने मार्केट में लॉन्च कर दी XUV 3XO SUV, देखें वेरिएंट बेस कीमत
Click Now

Mahindra XUV 3XO SUV भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये में लॉन्च हो गई। जबकि टॉप मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये है। इस एसयूवी को चार वेरिएंट MX, AX, AX5 और AX7 में खरीदा जा सकता है। इस एसयूवी का इंजन सेटअप XUV300 जैसा ही है।

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स

इस नई महिंद्रा एसयूवी का इंटीरियर लेआउट महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो ईवी जैसा ही है। इस सेगमेंट में पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली यह पहली कार है। इसमें 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-स्पीकर हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, रियर एसी वेंट और एम्बिएंट साउंड जैसे फीचर्स हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी 3XO वेरिएंट की कीमत

  • महिंद्रा XUV 3XO MX1 की कीमत 7.49 लाख रुपये है।
  • महिंद्रा XUV 3XO MX2 Pro MT की कीमत 8.99 लाख रुपये है
  • महिंद्रा XUV 3XO MX2 Pro AT की कीमत 9.99 लाख रुपये है।
  • महिंद्रा XUV 3XO MX3 की कीमत 9.49 लाख रुपये है।
  • महिंद्रा XUV 3XO AX5 की कीमत 10.69 लाख रुपये है।
  • महिंद्रा XUV 3XO AX5L MT की कीमत 11.99 लाख रुपये है।
  • महिंद्रा XUV 3XO AX5L AT की कीमत 13.49 लाख रुपये है।
  • महिंद्रा XUV 3XO AX7 की कीमत 12.49 लाख रुपये है।
  • महिंद्रा XUV 3XO AX7L की कीमत 13.99 लाख रुपये है।

Also Read : Volvo की इस कार को 2 लाख रुपये तक डिस्काउंट के साथ अभी लायें घर

Leave a Comment