MP News : राज्य में पहली बार सरकार सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्रावासों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए 13 IAS अधिकारियों को 55 जिले आवंटित किये गये हैं। उन्हें हर दो महीने में कम से कम तीन दिन के लिए छात्रावास का दौरा करना होगा।
MP News : इन IAS अफसरों को ये जिले आवंटित
इस दौरान पाई गई खामियों व सुधारों की रिपोर्ट संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी समेत विभाग के प्रभारी पदाधिकारी व विभागीय आयुक्त को दी जायेगी। इसके आधार पर व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसमें जो भी कमी मिलेगी उसकी सूचना संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव को दी जायेगी।
अधिकारी का नाम |
आवंटित जिले |
पी नरहरि | इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर |
डाॅ. नवनीत मोहन कोठारी | धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी |
डाॅ. संजय गोयल | उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम |
एम. सेलवेन्द्रन | शाजापुर, देवास, आगर मालवा |
रघुराज एम आर | भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ |
शिल्पा गुप्ता | नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल |
लोकेश कुमार जाटव | जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, डिंडौरी |
जान किंग्सली एआर | बालाघाट, सिवनी, मंडला, छिंदवाडा, पांढूर्णा |
श्रीमन शुक्ला | अनूपपुर, उमरिया, शहडोल |
सिबि चक्रवती एम | सागर , दमोह, टीकमगढ, निवाडी, छतरपुर, पन्ना |
अनिल सुचारी | रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली |
ओमप्रकाश श्रीवास्तव | ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया |
ललित कुमार दाहिमा | भिंड, मुरैना, श्योपुर |
MP News : करोड़ों रुपये के घोटाले में 18 से ज्यादा जगहों पर ED छापामारी