MP News : CPC जांच में बड़ा खुलासा, स्कूल की आड़ में अवैध मदरसा

By News Desk

Published on:

MP News : CPC जांच में बड़ा खुलासा, स्कूल की आड़ में अवैध मदरसा
Click Now

MP News : सागर के परसोरिया में केवल मौलाना आज़ाद मिडिल स्कूल को स्कूल चलाने की अनुमति है, लेकिन यहां मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अवैध मदरसा है। यह मामला तब सामने आया जब राज्य बाल आयोग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, तो हड़कंप मच गया। इस स्कूल की मान्यता आठवीं तक है। लेकिन यहां फर्जी तरीके से नौवीं और दसवीं कक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां तक की पोशाक में कुर्ता-पायजामा और जालीदार टोपी है। प्रार्थना में परिवर्तित, खाने-पढ़ने की जगह मस्जिद है। जिससे साफ जाहिर हुआ की अवैध रूप से एक मदरसा चल रहा है।

MP News : स्कूलों की आड़ में चल रहा अवैध रूप से मदरसा

बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले के मदरसों और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम सबसे पहले परसोरिया स्थित मौलाना आजाद मध्य विद्यालय पहुंची। जहां निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं और स्कूलों की आड़ में अवैध रूप से मदरसे चल रहा और 365 बच्चे थे। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अवैध मदरसा है। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को केवल 8वीं तक की मान्यता दी गई थी। लेकिन नौवीं-दसवीं कक्षा भी आयोजित की जा रही थी।

Ladli Bahna Yojna : सीएम ने बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किये

निरीक्षण में पता चला कि यहां स्थानीय बच्चों का प्रवेश नहीं है। यहां कुछ बच्चे ऐसे भी मिले जिनका नाम मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में शामिल किया जाना चाहिए। जांच के बाद एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Comment