MP News : बुजुर्ग को डॉक्टर से प्यार, पुलिस ने उतार दी इश्क की बुखार

By News Desk

Published on:

MP News : बुजुर्ग को डॉक्टर से प्यार, पुलिस ने उतार दी इश्क की बुखार

MP News : इंदौर से एक अजीबो-गरीब घटा सामने आई है। एमवाय अस्पताल में इलाज कराने आए 65 साल के चाचा को 25 साल की डॉक्टर से प्यार हो गया। उसके बाद वे इलाज के बहाने डॉक्टर का पीछा करने लगे। जिससे परेशान होकर महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने चाचा की अच्छे से खातेदारी की।

MP News : 65 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

पुलिस के मुताबिक आरोप है कि बुजुर्ग मरीज ने शरारत की और 25 वर्षीय डॉक्टर के पीछे पड़ गया और वह हर दिन किसी न किसी बहाने डॉक्टर के आसपास रहता था। इस बार 65 साल के शख्स ने डॉक्टर को लव लेटर देने की हिम्मत दिखाई। उसके बाद पुलिस शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

NIA ने रेला NGO पर की छापेमारी, जांच के साथ कार्यवाई जारी

आरोपी बुजुर्ग का नाम सलाउद्दीन है। जो बीमारी का इलाज कराने एमवाय अस्पताल आया और एक महिला डॉक्टर ने उनका इलाज करती हैं। जिससे बुजुर्ग को एकतरफा प्यार हो गया और इतना हो गया कि वह हर दिन महिला डॉक्टर के केबिन के बाहर खड़ा हो जाता और एक दिन लव लेटर भी दे दिया, जिससे परेशान डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment