MP News : शादी में बारातियों का मक्खियों ने चूस लिया रस, दो ICU में भर्ती

By News Desk

Published on:

MP News : शादी में बारातियों का मक्खियों ने चूस लिया रस, दो ICU में भर्ती
Click Now

MP News : एक शादी समारोह में मधुमक्खियों ने मेहमानों की स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिससे कई घायल और दो ICU में भर्ती हो गए। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के गुना के एक मैरिज गार्डन में शादी थी। उसी होटल के छत पर मधुमक्खियों का झुंड था जो वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

MP News : क्या है पूरा मामला ?

गुना शहर के एक मैरिज कस्तूरी गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। जहां मेहमानों पर मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। जीसमें दूल्हा-दुल्हन पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग घायल और दो की हालत गंभीर है। इन दोनों को एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। यहां पुरानी गल्ला मंडी की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की बेटी की शादी थी।

Also Read : Tata Motors अब 4 करोड़ की कार का माजा देगी सिर्फ 10 लाख रुपये में

शादी में मधुमक्खियों ने मचाई धूम

जहां शनिवार को मेहमानों से भरा वेडिंग गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच दोपहर के समय मधुमक्खियों ने अचानक बारातियों पर हमला कर दिया। दुल्हन के पिता प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि बगीचे में मधुमक्खियों के 20-25 छत्ते हैं। जिस पर गार्डन संचालकों को बताया गया कि इससे कुछ दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में ही हमें शादी करनी होगी। वहीं बीच में उनके हमले से दोनों पक्षों के कई मेहमान घायल हो गए। जिससे चार मेहमानों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा और 2 अभी भी आईसीयू में हैं।

2 thoughts on “MP News : शादी में बारातियों का मक्खियों ने चूस लिया रस, दो ICU में भर्ती”

Leave a Comment