Nepal Floods and Landslides : नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में मध्य प्रदेश के 17 लोग फंसे, अब तक 200 लोगों की मौत

By NTN

Published on:

Nepal Floods and Landslides : नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में मध्य प्रदेश के 17 लोग फंसे, अब तक 200 लोगों की मौत
Click Now

Nepal Floods and Landslides : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। इस दुखद घटना में अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भयानक बाढ़ और भूस्खलन में मध्य प्रदेश के 17 लोगों के फंसे होने की खबर है। इसके अलावा जबलपुर का एक परिवार भी वहां फंसा हुआ है। फंसे हुए लोगों ने एक वीडियो जारी कर वहां के हालात बताए और प्रशासन से मदद की अपील की।

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर का बरहैया परिवार पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए नेपाल गया था। उनके अलावा डिंडौरी और रीवा से भी श्रद्धालु वहां गए थे। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण सिंधुली घाटी और काठमांडू के बीच तीर्थयात्रियों के निजी वाहन फंस गए।

इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संपर्क स्थापित कर परिवार को नेपाल से वापस लाने का प्रयास शुरू कर दिया। रविवार दोपहर 1 बजे सभी को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू दूतावास लाया गया। जबलपुर का रहने वाला यह परिवार फिलहाल काठमांडू के मारवाड़ी धर्मशाला में सुरक्षित है।

जबलपुर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा, यदि कोई परिवार नेपाल में बाढ़ में फंसा है तो प्रशासन को सूचना दी जाए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रीवा के 4, डिंडोरी के 7 और जबलपुर के 6 लोग नेपाल में आई भीषण बाढ़ में फंस गए हैं।

NTN

Leave a Comment