New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव के मोड में आ गई। पार्टी ने सोमवार को महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। इन राज्यों में साल के आखिर में चुनाव होने हैं–New Delhi
ये भी पढ़े :New Delhi: गर्मी बढ़ी तो एयरपोर्ट पर 3 घंटे रुका रहा विमान
मप्र में शानदार सफलता दिलाने वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव की जोड़ी को पार्टी ने महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में लगाया है। बीते विस चुनाव में भी यादव महाराष्ट्र के प्रभारी थे। लोकसभा चुनाव में झटके के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी बेचैन है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को सह-प्रभारी बनाया है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर की कमान सौंपी गई
झारखंड में पिछला चुनाव हार चुकी भाजपा ने इस बार विस चुनाव को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को प्रभारी बनाया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा सहप्रभारी होंगे। दोनों नेता चुनावी राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। यहां जीत दिलाना चुनौती रहेगी।
ये भी पढ़े :MP News: प्रवेशोत्सव…. स्कूलों में आज से बजेगी घंटी