Renault भारत में हैचबैक, एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में वाहन पेश करती है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Dacia Spring EV ला सकती है। इलेक्ट्रिक एसयूवी डेसिया स्प्रिंग ईवी को भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है। कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।डेसिया स्प्रिंग ईवी के भारत आने की उम्मीद है क्योंकि कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि देश में इसका परीक्षण किया जा रहा है।
Renault की ये SUV जल्द हो सकती है लॉन्च
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक Dacia Spring EV को भारत में हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की Kwid के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। एसयूवी की बैटरी क्षमता 26.8 kWh है। जिससे इसे सिंगल चार्ज पर 200 किमी की रेंज मिलती है। इसमें लगे मोटर से इसे 33 किलोवाट की पावर और 125 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी ने अभी इसे भारत में लाने के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि डेसिया डस्टर के बाद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अगले साल तक करीब 10 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है।
Bajaj Chetak का 3201 स्पेशल एडिशन लॉन्च, इस दिन से बिक्री शुरू