रीवा न्यूज़ : 50 लोगों से रुपए ऐंठकर कियोस्क संचालक लापता , पुलिस ने दर्ज किया मामला

By Awanish Tiwari

Published on:

रीवा न्यूज़ : 50 लोगों से रुपए ऐंठकर कियोस्क संचालक लापता , पुलिस ने दर्ज किया मामला

रीवा . 50 लोगों के रुपए ऐंठकर कियोस्क सेंटर संचालक लापता हो गया। आरोपी के खिलाफ लोगों ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कितने लोग उसके हाथों ठगी का शिकार हुए हैं इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

चोरहटा थाने के करहिया में सूर्यप्रकाश द्विवेदी पिता उमाशंकर द्विवेदी निवासी पैपखार थाना रायपुर कर्चुलियान हाल मुकाम गायत्री मंदिर के पास थाना सिविल लाइन कियोस्क सेंटर संचालित करता था। आरोपी ने कई लोगों को पार्टनर बनाने के नाम पर उनसे रुपए ऐंठ लिए थे। जो लोग उसके पास रुपए निकलवाने जाते थे उनको भी ठगी का शिकार बनाया है। उनके खाते से ज्यादा रकम निकालकर उसे रख लेता था। काफी समय से आरोपी उक्त गतिविधियों में लिप्त था।

जब लोगों को उसकी करतूत की जानकारी हुई तो आरोपी कियोस्क सेंटर बंद करके गायब हो गया। बड़ी संख्या में पीड़ित थाने पहुंचे जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी का लोकेशन चित्रकूट में मिला जिस पर पुलिस टीम चित्रकूट पहुंची और उसे गिरफ्तार कर रीवा ले आई। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही शनिवार को पीड़ित थाने पहुंच गए। माना यह जा रहा है कि आरोपी के हांथों फ्राड का शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। उसने कितने लोगों के खाते से रुपए निकाले हैं इस बात का पुलिस पता लगा रही है।

अंगूठा लगवाकर खाते से निकाल लेता था रुपए: आरोपी बेहद शातिर है और अंगूठा लगवाकर उनके खाते से रुपए निकाल लेता था। कोई अपने खाते से दो हजार रुपए निकालने आता तो वह अंगूठा लगवाकर 20 हजार निकाल लेता था। दो हजार पीड़ित को देकर बाकी पैसे खुद रख लेता था।

ये भी पढ़े : RIWA NEWS: बहुचर्चित शिक्षाकर्मी घोटाले में 14 आरोपियों को कारावास

ये भी पढ़े : Suresh Gopi: इंदिरा गांधी पर अब क्या बोले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी? पढ़े पूरी खबर

Leave a Comment