Sidhi News: कन्या महाविद्यालय की 700 छात्राओं को शून्य अंक

By Awanish Tiwari

Published on:

कन्या महाविद्यालय की 700 छात्राओं को शून्य अंक

Sidhi News: क्या किसी एक महाविद्यालय की सात सौ से ज्यादा छात्राओं के कई विषयों में शून्य अंक हो सकते हैं? बिल्कुल असंभव सी लगने वाली यह बात जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय (जीडीसी) में हुई है। छात्राएं हैरान और परेशान हैं कि ऐसा कैसे हो गया? खासकर तब जब उनके पेपर अच्छे गए थे।

इसके विरोध में यहां कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के लिए पहुंची छात्राओं ने पत्रिका को बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष(BA first year in college) एवं द्वितीय वर्ष में बीए एवं बीएससी में मिलाकर करीब 1200 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। कॉलेज अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से संबद्ध है। विश्वविद्यालय ने उनका जो परिणाम घोषित किया है, उसमें करीब 700 छात्राओं को विभिन्न विषयों में जीरो नंबर मिला है। इसके साथ ही करीब 900 छात्राएं ऐसी हैं, जिनके परीक्षा परिणाम में प्रैक्टिकल व सीसीई के नंबर नहीं चढ़े हैं। छात्राओं को मुख्य रूप से हिंदी मेजर, फाउंडेशन व कंप्यूटर एप्लिकेशन विषय में एक भी अंक नहीं मिला है, जबकि उनके प्रश्र पत्र अच्छे गए थे। सात सैकड़ा से अधिक छात्राओं को जीरो नंबर किसी तरह संभव नहीं है। छात्र नेता शिवम शुक्ला ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इसके पहले भी महाविद्यालय प्रबंधन के लापरवाही की शिकार छात्राएं हुई हैं। इससे छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। जो जानकारी छनकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक विश्वविद्यालय प्रबंधन से इन छात्राओं के अंक चढ़ाने में चूक हुई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के अनुसार महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है। गड़बड़ी अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रबंधन के स्तर पर हुई है। छात्राओं के अंक नहीं चढ़ाए गए हैं। विरोध प्रदर्शन करने में मुख्य रूप से आंचल अगरिया, रोशनी मिश्रा, महिमा शुक्ला, कोमल सिंह, रीना साहू, शिवानी बघेल, आरती साकेत, प्रीति कुशवाहा, पूजा केवट, शालिनी गुप्ता, प्रांजलि पटेल, त्रिकुटा रावत, मनीषा तिवारी, सुमन सिंह, आंचल गुप्ता, प्रियंका साकेत सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल थीं।

महाविद्यालय प्रबंधन(college management) की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है। यह गड़बड़ी अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से हुई है। छात्राओं के अंक नहीं चढ़ाये गए हैं। इस संबंध में विश्व विद्यालय प्रबंधन(university management) को पत्राचार किया जाएगा। ओपी नामदेव, प्रभारी प्राचार्य जीडीसी कॉलेज सीधी

इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं(a large number of girl students) को जीरो नंबर मिलना कुछ न कुछ गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से बात की गई है, बताया गया है कि यूनिवर्सिटी से कुछ गड़बड़ी हुई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन(university management) से भी बात कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। -अंशुमन राज, अपर कलेक्टर सीधी

Leave a Comment