singrauli bjp news : जिलास्तरीय संगोष्ठी के साथ सम्पन्न हुआ संविधान गौरव अभियान

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

singrauli bjp news । हमारा संविधान हमारा अभिमान को केंद्र बिंदु में रखकर भारतीय जनता पार्टी का संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का समापन समारोह भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। एक जिलास्तरीय संगोष्ठी के साथ इस अभियान का भव्य समापन सम्पन्न हुआ। 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चले इस अभियान में जिले की तीनो विधानसभाओं तथा 21 मंडलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुवे। आज के समापन समारोह की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता के रूप में वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सीधी इंद्र शरण सिंह उपस्थित रहे तथा समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, गिरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा मंचासीन रहे।

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि गोष्ठी की औपचारिक शुरुआत भारत माता, पितृ पुरुषों तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। गोष्ठी में स्वागत उद्बोधन तथा प्रस्तावना व्याख्यान जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष ने संविधान गोष्ठी पर‌ पधारे समस्त अतिथियों, कार्यकर्ताओं तथा प्रतिभागी छात्रों का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि संविधान गौरव अभियान के तहत जिले भर के विद्यालयों, अनुसूचित जाति क्षात्रावासों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें यथा संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। संविधान को केंद्रित कर आयोजित प्रतियोगिताओं में हजारों क्षात्रों ने भाग लिया तथा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने करने वाले 180 छात्रों को आज सम्मानित करने के लिये आज सभागार में बुलाया गया है। हमारा संगठन जिस परिवार भाव के साथ काम रहा है उसके लिये हमारे समस्त मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रशंसा के पात्र हैं। हमारे संगठन की ये ऊर्जा निश्चित ही हमारे जिले को प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट जिला बनायेगी ये मुझे पूर्ण विश्वास है।

पूरा राष्ट्र आज एक संविधान के दायरे में- रामनिवास शाह

सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ने अपने वक्तव्य में जम्मू-कश्मीर का उदाहरण देते हुवे संविधान की ताकत का उदाहरण दिया। विधायक ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद आज पूरे देश मे एक संविधान लागू है। राष्ट्र में दो संविधान का होना ही कांग्रेस के षड्यंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण था। हमारी सरकार ने आज पूरे राष्ट्र को एक संविधान के दायरे में लाकर हम लोगों ने‌ संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की है। हमारी गठबंधन वाली सरकार ने ही बाबा साहब को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था। आज उनके संविधान में निहित बातों के आधार पर‌ ही हमारी सरकारें सबके लिये समान नीतियां तथा समान योजनाएं बनाती हैं। हर वांछित व्यक्ति तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंचे यहीं हमारा मुख्य उद्देश्य है।

संविधान ने ही हमें प्रजा से नागरिक बनने का अवसर दिया- इंद्र शरण सिंह

मुख्य वक्ता के रूप में पधारे इंद्र शरण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद भी हम इंग्लैंड के राज परिवार के उपनिवेश थे बाबा साहब के बनाये संविधान को 26 जनवरी 1950 में लागू होने के बाद हमें प्रजा से नागरिक बनने का अधिकार प्राप्त हुआ था। आज बाबा साहेब का अपमान करने वाले कांग्रेसी संविधान के नाम पर‌ घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जीते जी बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया उनको नेहरू जी ने संसद में नहीं पहुंचने दिया वो लोग आज संविधान के नाम पर छाती पीट रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया तथा संसद भवन में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराई गई। उनको राष्ट्र नायक की उपाधि दी। कांग्रेस ने संविधान सुधारों के नाम‌ पर अपने निजी हित में फैसले लिए जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन, मौलिक अधिकारों का हनन तथा आपातकाल प्रमुख हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने संविधान सुधारों में राष्ट्रीय हित में फैसले लिये जिसमें जी एस टी कर प्रणाली, धारा 370 एवं 35 ए का विलोपन, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता गरीबों को 10त्न आरक्षण प्रमुख हैं। अतिथियों द्वारा जिले भर‌ में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने वाले छात्र छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा संविधान के प्रति उनकी जागरूकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम का मंचीय संचालन संविधान गौरव अभियान के जिले के प्रभारी एवं जिला ला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया तथा आभार प्रकट अभियान के देवसर विधानसभा के प्रभारी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान के चितरंगी विधानसभा के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका वैश्य, जिलामंत्री व सिंगरौली विधानसभा के प्रभारी विनोद चौबे, जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, सरोज शाह, आशा यादव, जिला महामंत्री लालपति साकेत, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, कलावती यादव, मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विनोद चौबे, कमलेश वैश्य, सीमा जायसवाल वरिष्ठ नेता लाल जी शाह, नरेश शाह, गिरिजा पांडेय, कालिका गुप्ता, किरण सोनी, खेल प्रकोष्ठ संयोजक मृत्युंजय सिंह , आई टी सेल संयोजक सुरेश गिरी तथा समस्त मंडल अध्यक्ष तथा जिले भर से आये कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment