Singrauli News: उप पंजीयक छुट्टी पर गए, दफ्तर में एक सप्ताह से ताला

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

उप पंजीयक छुट्टी पर गए, दफ्तर में एक सप्ताह से ताला

Singrauli News: उप पंजीयक के अवकाश पर चले जाने से दफ्तर में पिछले बुधवार की दोपहर से ताला लटका हुआ है और जहां इन दिनों भूमि की रजिस्ट्री पूरे जिले में बन्द है। गौरतलब हो कि जिले के देवसर-चितरंगी व सिंगरौली उप पंजीयक खुला है। किन्तु देवसर-चितरंगी उप पंजीयक विहीन है। लेकिन कल मंगलवार शाम तक भी उप पंजीयक दफ्तर का ताला नही खुला। ज्ञात करने पर जानकारी मिली कि उप पंजीयक अवकाश पर हैं। उप पंजीयक के अवकाश पर चले जाने से तीनों तहसील क्षेत्र के भूमि की रजिस्ट्रियां नही हो पा रही हैं।

इनका कहना है

उप पंजीयक अवकाश पर हैं। दो दिन बाद आ जाएंगे और शीघ्र ही अन्य उप पंजीयक की पदस्थापना हो सकती है।
अभिषेक सिंह
पंजीयक सीधी-सिंगरौली

Leave a Comment