सिंगरौली न्यूज़ : लंबे समय से फरार वारंटी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Awanish Tiwari

Published on:

सिंगरौली न्यूज़ । फरार आरोपियों स्थाई वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुन: मोरवा थाना प्रभारी को सफलता मिली जब मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

थाना प्रभारी मोरवा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की स्थाई वारंटी सुमारू सिंह पिता रामरतन सिंह निवासी घोष आज अपने घर घोस आया हुआ है जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन एवम् अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा की सतत निगरानी में एक टीम रवाना कर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।  स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उपनिरि आरपी सिंह प्रधान आरक्षक पटरंग सिंह ,संजय परिहार ,अर्जुन सिंह आरक्षक राहुल साहू ,सौरभ सिंह सुरेश परस्ते सामिल रहे।

ये भी देखे : singrauli news : बांध में नहा रहीं दो बहनों की जल समाधि

ये भी देखे : sidhi news : आश्रम की बजाय जिला मुख्यालय में रहती हैं अधीक्षिका, अधीक्षिका के पति पर लगाए गए गंभीर आरोप

Leave a Comment