Tata Motors की ओर से जल्द ही नई एसयूवी टाटा कर्व को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने दो टीजर जारी किए थे। जिसमें इसके ICE और EV संस्करण शामिल हैं। इसके पहले 56 सेकंड वाले टीज़र में एसयूवी को राजस्थान के 50 डिग्री तापमान में दिखाया गया है। वहीं दूसरे वीडियो में शून्य से नीचे तापमान में दिखाया गया है।
Tata Motors की नई एसयूवी में क्या है फीचर्स?
टाटा कर्व और कर्व ईवी में पैडल शिफ्टर्स, रोटरी डायल, सिटी, स्पोर्ट और इको ड्राइविंग मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इन फीचर्स के साथ ही सुरक्षा के लिए इसे ADAS के साथ पेश किया जा सकता है। इसको 15 अगस्त के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें पहले EV वर्जन और कुछ समय बाद ICE वर्जन लॉन्च किया जा सकता है।
इसका कितना होगा मूल्य?
इस एसयूवी की कीमत की जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही मिलेगी। लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च के समय इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।