UP NEWS : मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शनिवार को एक दूल्हा शादी से ठीक पहले गायब हो गया. जब इसकी खबर दुल्हन पक्ष को हुई तो वह दंग रह गए. उन्होंने दूल्हे के घर जाकर जमकर हंगामा किया.
UP NEWS : यूपी के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां शनिवार को चित्तौरा गांव से बारात मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव पहुंचनी थी. लेकिन जब लड़की पक्ष वाले नहीं पहुंचे तो उन्हें दूल्हे के गायब होने की जानकारी हुई. यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के लोग सदमे में आ गए। लड़की पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंचे और हंगामा किया। मामला मारपीट तक पहुंच गया।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा और मारपीट हुई. ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। वहीं, देर रात लड़की पक्ष ने मंसूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लड़की पक्ष को सामान वापस कराने के लिए चितौरा के लिए रवाना हो गई। गांव चित्तौरा निवासी एक युवक की शादी मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर में तय हुई थी। युवक को शनिवार को शादी करने के लिए बारात लेकर सराय रसूलपुर जाना था। उधर, जब बारात लड़की पक्ष के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने फोन किया। पता चला कि दूल्हा रहस्यमय तरीके से घर से गायब हो गया है. आनन-फानन में वे चित्तौरा स्थित लड़के के घर पहुंचे।
लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते विवाद हो गया। हाथापाई भी हुई. गांव के गणमान्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की पक्ष के लोग लौट गये। बताया जा रहा है कि लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और इसी के चलते दूल्हा लापता हो गया. जानसठ इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि कोई मारपीट नहीं हुई, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।UP NEWS