WhatsApp भारत में होगा बंद? उच्च न्यायालय का सामने आया बयान

By News Desk

Published on:

WhatsApp भारत में होगा बंद? उच्च न्यायालय का सामने आया बयान

WhatsApp : भारत में 40 करोड़ लोग इसे मैसेजिंग ऐप के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। यह अपने ग्राहकों के लिए कई खास फीचर्स लेकर आई है। जो यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करने में मदद करते हैं। इसमें कंपनी ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर जोर दिया है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि अगर उसे संदेश एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म भारत में प्रभावी रूप से बंद हो जाएगा।

भारत में बंद हो सकता है WhatsApp?

व्हाट्सएप का कहना है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन यूजर की गोपनीयता की रक्षा करता है। अगर हमें एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए कहा जाता है, तो व्हाट्सएप देश छोड़ देता है। करिया का कहना है कि लोग व्हाट्सएप का उपयोग इसके द्वारा दी जाने वाली गोपनीयता सुविधाओं के कारण करते हैं। भारत में इसके 400 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

IT नियम 2021 को क्या है चुनौती?

  1. मेटा सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 को चुनौती दे रही है, जिससे उन्हें चैट का पता लगाने की आवश्यक है।
  2. भारतीय संविधान के तहत यूजर की गोपनीयता सुरक्षा का उल्लंघन करता है।
  3. भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत यूजर के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।
  4. इसका मतलब है कई वर्षों में लाखों और अरबों संदेश एकत्र करना।
  5. केंद्र सरकार की ओर से पेश कीर्तिमान सिंह ने नियमों का बचाव किया।
  6. संदेशों के प्रवर्तकों का पता लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।
  7. दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्हाट्सएप और मैटर याचिकाओं को 14 अगस्त को सुनवाई की है।
  8. पीठ ने कहा कि निजता का अधिकार पूर्ण नहीं है और इसमें कहीं न कहीं संतुलन बनाना होगा।

Also Read : Oppo A सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 6.67 इंच का मिलेगा LCD डिस्प्ले

Leave a Comment