WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं। इसे चैट, ऑडियो-वीडियो कॉल और ऑडियो-वीडियो फ़ाइल साझा करते हैं। यह अपने यूजर्स को स्टेटस पोस्ट करने की सुविधा भी देता है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये जल्द ही यूजर्स को अपने स्टेटस अपडेट सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की सुविधा देने जा रहा है।
इससे Instagram स्टोरी पर भी होगा शेयर
यह फीचर्स यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है। इससे स्टेटस को सीधे Instagram स्टोरीज पर आसानी से शेयर कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आपको इसे सक्षम करना होगा। प्रारंभ में यह सुविधा अक्षम कर दी जाएगी। यह सुविधा अभी विकासाधीन है और आगामी अपडेट में इसे शामिल किया जाएगा।
WhatsApp के इस फीचर्स से कैसे होगा नियंत्रित
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं। सेटिंग्स के माध्यम से भी नियंत्रित कर सकते हैं की आपकी सामग्री को कौन देख सकता है। इससे सभी प्लेटफॉर्म पर स्टेटस अपडेट करना आसान हो जाएगा। यह भी कहा कि उसने फरवरी में भारत में 76 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। उसने ऐप के दुरुपयोग को रोकने और आईटी नियम 2021 का अनुपालन करने के लिए ऐसा किया।
Also Read : Hyundai ने लॉन्च किया Grand i10 Nios का नया वेरिएंट, देखें फीचर्स