Soft Drinks: जहर का काम करती हैं ये सॉफ्ट ड्रिंक्स शरीर के लिए, जान कर हैरान रह जाओगे आप

By Ramesh Kumar

Published on:

Soft Drinks
ADS

Soft Drinks: सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन सभी के मन को भाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक्स शरीर के लिए जहर का काम करती है। इसके सेवन से शरीर खोखला हो जाता है। इंसान अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत कुछ करता हैं, ऐसे में जितना हो सके इससे दूरी बनाकर रहें। आज हम आपको सॉफ्ट ड्रिंक्स के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं-

 कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से पेट के आसपास फैट जमा होता है और बेली फैट बढ़ने लगता है। जिससे डायबिटीज और दिल की बीमारियां हो सकती है। जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। लगातार बढ़ते वजन से आपको हृदय रोग हो सकता हैं। सॉफ्ट ड्रिंक का असर किडनी पर भी पड़ता है। इससे किडनी की सक्रियता पर असर पड़ता है और उसके फंक्शन पर भी।  लेकिन इसके साथ ही सोडा में मौजूद तत्व भी आपको अत्यधिक बीमार बना सकता हैं। सोडा में मौजूद सोडियम और कैफीन दिल के लिए बहुत ही खतरनाक होता हैं।

इंसुलिन हार्मोन ब्लड से ग्लूकोज को आपकी कोशिकाओं में ले जाने का काम करता है। सॉफ्ट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने फ्रक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। ग्लूकोज को सेल्स में पहुंचाने के लिए पैक्रियाज को अधिक मात्रा में इंसुलिन बनाना पड़ता है। सोडियम शरीर में तरलता रोकने का काम करता है, वहीं कैफीन से हृदयगति और रक्तचाप बहुत अधिक बढ़ता है। इसलिए कुछ समय बाद शरीर इंसुलिन रेजिस्टेंस हो जाता है जिसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

कई स्टडी में दावा किया गया है कि अधिक मात्रा में सोडा का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। रिफाइंड शुगर में ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है। ग्लूकोज को शरीर के सेल्स द्वारा आसानी से मेटाबोलाइज्ड किया जाता है। वहीं लीवर फ्रक्टोज को मेटाबॉल्जाइड करता है। ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से फ्रक्टोज की मात्रा बढ़ जाती है जिसे हमारे लीवर पर दबाव पड़ता है और बाद में ये फ्रक्टोज फैटी सेल्स के रूप में जमा होने लगते है। इसकी वजह से लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सॉफ्ट ड्रिंक आपके दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक है।

ये भी पढ़े :Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस रमजान आप भी लगाए ये खास डिजाइने

 

Leave a Comment