Hariyali Teej singraul सरई: प्राकृतिक उल्लास, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हरियाली तीज का पर्व इस बार सरई के बनियान तालाब परिसर में महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की उपस्थिति से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।हरियाली तीज, जिसे श्रावण मास में सौभाग्य, प्रेम और समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाता है, विशेष रूप से महिलाओं का प्रमुख पर्व माना जाता है। सरई की महिलाओं ने इस दिन को न केवल धार्मिक आस्था के साथ बल्कि सांस्कृतिक सौंदर्य के साथ मनाया।
तालाब के किनारे झूले डाले गए, लोकगीत गाए गए और पारंपरिक तीज गीतों की स्वर-लहरियों से वातावरण आनंदित हो उठा। इस पावन अवसर पर नीरू गुप्ता पति मदन लाल गुप्ता का जन्मदिन भी था, जिसे सभी महिलाओं ने मिलकर सामूहिक रूप से मनाया। यह क्षण सामूहिक एकता, प्रेम और सहभागिता का प्रतीक बन गया। केक काटकर, मंगल गीत गाकर और हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, तीज व्रत की महत्ता पर चर्चा की और एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Singrauli news: एनएसयूआई मध्य प्रदेश ने लॉन्च किया पोल खोल अभियान
कुछ महिलाओं ने स्वरचित गीत के माध्यम से तीज की महिमा का वर्णन भी किया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता और नारी-सशक्तिकरण का सजीव उदाहरण बन गया। हरियाली तीज का यह आयोजन न केवल लोक परंपराओं को संजोने का प्रयास था, बल्कि आधुनिक जीवन में सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने की एक प्रेरणादायी पहल भी साबित हुआ। इस मौके पर प्रभा गुप्ता,नीरू गुप्ता,रेनू गुप्ता,सरोज गुप्ता,सुगन कंवर सिंह,प्रियंका गुप्ता,पूनम गुप्ता,ज्योति गुप्ता,अर्चना गुप्ता,सरिता खरे,चंदा गुप्ता सहित काफी संख्या में महिलाएं जुटीं हुई थी।
Singrauli news: अमलोरी के आवासीय कॉलोनी में 2 बंदरों का आतंक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा