MP News: पांच साल पहले रचाई थी लव मैरिज, अब विदिशा में पति ने उतार दिया अपने पत्नी के मौत के घाट,

By Awanish Tiwari

Updated on:

Click Now

पांच साल पहले रचाई थी लव मैरिज, अब विदिशा में पति ने उतार दिया अपने पत्नी के मौत के घाट,

MP News:  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच साल पहले शादी करने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक कलह और आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के व्दारा, आरोपी पति और मृतका के बीच संबंध कुछ समय से तनावपूर्ण थे। शनिवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर गरमागरम बहस हुई, जिसके बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

संध्या के पिता अर्जुन अहिरवार ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में धुत प्रमोद ने शुक्रवार रात संध्या की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि संध्या को शादी के बाद से ही परेशान किया जाता था और घर में उसके पति के साथ आए दिन झगड़ा होता था।

पति ही उसे अस्पताल ले गया

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई, पुलिस को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी। संध्या को उसका पति प्रमोद मृत अवस्था में अस्पताल ले गया था। CSP Atul Singh ने बताया कि आरोपी पति प्रमोद गोस्वामी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच(preliminary investigation) से पता चलता है कि हत्या घरेलू विवाद के कारण हुई, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment