MP NEWS : घर में सो रहे पांच लोगों पर भेडि़ए का हमला

Share this

MP NEWS खंडवा । अधिक बारिश के बाद कालीभीत का जंगल और सघन हो गया है। जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों की तरफ आ रहे हैं। खालवा क्षेत्र में ऐसी घटनाएं आम बात हैं।

हाल ही में खालवा के मलगांव वाले जंगल के पास घर में सो रहे लोगों पर खूंखार भेडि़ए ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक परिवार के पांच लोग घायल

गुरुवार देर रात मलगांव में भेडि़ए ने घरों में सोए हुए लोगों पर अटैक कर दिया। इस हमले में महिला समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि भेडिय़ा रात करीब ढाई बजे घर के अंदर घुसा। उसने हमला कर दिया। सुबह तक उसने पांच लोगों को घायल कर दिया।

 

महिला के सिर व पुरुषों के हाथों में चोटें

 

घटना के बाद वन विभाग की टीम मलगांव पहुंच गई है। एक टीम घायलों से मिलने खंडवा अस्पताल भी पहुंची है। हरसूद एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया कि रात में सो रहे ग्रामीणों पर भेडि़ए ने हमला किया है। हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एक महिला के सिर पर और पुरुषों के हाथों पर काटा है। छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

शिकार करने निकाला और घर में घुस गया भेडिय़ा

 

एसडीओ ने बताया कि जंगलों में भेडिय़ा, लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते हैं, जो पानी या शिकार की तलाश में कभी-कभी बाहर आ जाते हैं। हो सकता है शिकार के लिए ही आया हो और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। फिलहाल छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Awanish Tiwari
Author: Awanish Tiwari

Leave a Comment