सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

सभी प्रभावितों को शीघ्र प्रदान किया जायगा मुआवजा : केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया
मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने किया शिवपुरी के ग्राम पचावली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
प्रभावितों को सहायता राशि वितरित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) सोमवार को शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली पहुँचे और हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों को मकान क्षति के लिए सहायता राशि और खाद्यान्न प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पचावली में ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Shri Jyotiraditya Scindia), शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री रवि सौंद्र कुमार, श्री सिंह राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार जनहानि, पशुहानि या फसल क्षति जैसी किसी भी स्थिति में पीड़ितों के साथ है।

 

राहत राशि प्रभावित परिवारों को सीधे उनके खातों में पहुँचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा से परिचित हो गए हैं। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का पहला कर्तव्य प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारी बारिश से उत्पन्न परिस्थितियाँ हमारे लिए परीक्षा की घड़ी हैं। जनता के सहयोग और प्रशासन के समर्पण से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी रहेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है।

 

पूरा प्रशासन मुस्तैदी के साथ राहत कार्यों में लगा हुआ है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से आग्रह किया कि वे चिंता न करें, सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि हम हर सुख-दुख की घड़ी में प्रभावितों के साथ हैं। संकट की घड़ी में हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार कहीं-कहीं औसत से अधिक बारिश हुई है, जिसके कारण सिंध नदी उफान पर आ गई और पचावली सहित 32 गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बताया कि राहत कार्यों के लिए ग्वालियर से दो हेलीकॉप्टर भेजे गए थे।

एमपी में राज्य प्रशासनिक सेवा के 107 अफसरों की बदली, सिंगरौली कमिश्नर होंगे ग्वालियर संयुक्त संचालक, देखें पूरी सूची

 

खराब मौसम के कारण वे प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुँच सके। इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राहत दलों के संयुक्त प्रयासों से प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। लगभग 400 लोगों की जान बचाई गई और प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मक्का और सोयाबीन की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

REWA NEWS : घटना स्थल से मिले तीन गोली के खोखे, आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस

Leave a Comment